डीटीओ के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 107 बाइक पर कार्रवाई

डीटीओ के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, 107 बाइक पर कार्रवाई

67 बाइक को ऑनस्पॉट चालान भुगतान के बाद बाद छोड़ा गया, 40 बाइक जब्त

डीटीओ के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान 107 बाइक पर कार्रवाई

विकास कुमार /न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद मे बुधवार को पलामू जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर हुसैनाबाद पुलिस के सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों की 107 बाइक पकड़ कर हुसैनाबाद थाना को सुपुर्द कर दिया गया. चेकिंग के बाद परिवहन विभाग द्वारा 67 बाइको का चालान काटा गया और ऑनस्पॉट चालान जमा लिया गया, जो वाहन मालिक/चालक चालान जमा कर वाले बाइक ले गए. बाकि बचा 40 बाइक थाना मे जब्त है. जिन्हे चालान के बाद छोड़ा गया उन्हें हिदायत दी गई कि बाइक के सभी वैध कागजात के साथ- साथ सड़क सुरक्षा नियमों के तहत जूता हेलमेट आदि भी जरूरी है. बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना हर वाहन चालक को जरूरी है. वहीं नाबालिग को बाइक नहीं दें. वहीं उक्त नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी. डीटीओ के निर्देश पर कार्यालय कर्मियों की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी ने बताया कि वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए हुसैनाबाद थाना परिसर में ही चलान काटने की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया की 107 वाहन को पकड़ा गया था जिसमे शाम तक 67 वाहनों को चालान काट कर जुर्माना राशि जमा होने के बाद उन को छोड़ा गया, बाकि के 40 दो पहिया वाहन हुसैनाबाद थाना मे है.

यह भी पढ़ें: नगरपालिका चुनाव को लेकर बैठक में उपायुक्त ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की समीक्षा की

संबंधित सामग्री

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

झारखंड

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

झारखंड

कररिया गांव की नवविवाहिता 6 दिसंबर की रात से लापता, परिजनों ने थाना में लापता को लेकर दिया आवेदन

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

झारखंड

चोरो का हौंसला बुलंद, शाम ढलते चोरो ने की चोरी, घर का बक्सा तोड़ सोने-चांदी के जेवर और नकद पर किया हाथ साफ

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

झारखंड

धान अधिप्राप्ति 15 दिसंबर से होगी, सभी इच्छुक किसान करायें निबंधन

प्रधानमंत्री बिरसा फसल बीमा योजना में निबंधन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत 

झारखंड

रिम्स-2 जमीन विवाद मामले में जगलाल पाहन समेत 08 लोगों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली नियमित जमानत