रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क: रविवार को हावड़ा से मुम्बई जा रही गीतांजलि एक्सप्रेस में बाथरूम में पानी खत्म हो गया. ट्रेन के टाटानगर पहुंचने पर यात्रियों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया और ट्रेन को आगे नहीं जाने दे रहे थे. यात्रियों की मांग थी कि पहले बाथरूम में पानी की व्यवस्था की जाए. उसी ट्रेन में हावड़ा से चक्रधरपुर तक के लिए यात्रा कर रहे सिंहभूम की सांसद जोबा माझी के सुपुत्र सह झामुमो के युवा नेता उदय माझी ने यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए डीआरएम से दूरभाष पर मामले की शिकायत की. डीआरएम ने आश्वासन दिया कि ट्रेन को खुलने दिया जाए, चक्रधरपुर में पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी. लेकिन यात्री मानने को तैयार नहीं थे. तभी उदय माझी ने यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कहा कि यदि चक्रधरपुर पहुंचने पर समाधान नहीं होता है तो वह स्वयं मामले को लेकर आंदोलन करेंगे. जिसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई.
यह भी पढ़ें: बालूमाथ एक और सड़क हादसे से सन्न! बाइक-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, एक घायल