जुएल ओराम

केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने सुदेश कुमार महतो से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य, जनजातीय कल्याण और क्षेत्र के समग्र विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

By : Ark Sahuliyar
केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम ने सुदेश कुमार महतो से की शिष्टाचार मुलाकात

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के रांची के बुकरू स्थित आवास पर पहुँचकर उनसे औपचारिक मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में सार्थक संवाद हुआ. मुलाकात के दौरान झारखंड के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य एवं भविष्य की संभावनाओं, जनजातीय कल्याण से जुड़े विषयों तथा राज्य और क्षेत्र के समग्र विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

इस अवसर पर सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, विचारों और आदर्शों से प्रेरित ‘उलगुलान फाउंडेशन’ की पहल से अवगत कराया. उन्होंने फाउंडेशन की विचारधारा, उद्देश्य और कार्यशैली की भी विस्तार से जानकारी दी. जुएल ओराम ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

आजसू में जिला कमेटी भंग, केंद्रीय महासचिव के इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं ने दिखाया दम

आजसू में जिला कमेटी भंग, केंद्रीय महासचिव के इस्तीफे के बाद पार्टी नेताओं ने दिखाया दम

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी नेताओं ने संगठन को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी किसी एक व्यक्ति के आने-जाने से कमजोर नहीं होती

27 September 2026
BREAKING: आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र 

BREAKING: आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र 

आजसू महासचिव हरेलाल महतो ने पार्टी से इस्तीफा दिया  है. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को अपना इस्तीफा भेजा. 

26 September 2026
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

17 September 2026
शासन में परंपराओं एवं न्यायतंत्रों से विचलन पर सुदेश महतो ने उठाए गंभीर प्रश्न

शासन में परंपराओं एवं न्यायतंत्रों से विचलन पर सुदेश महतो ने उठाए गंभीर प्रश्न

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने राज्य की वर्तमान शासन व्यवस्था और लोकतांत्रिक परंपराओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं.

05 September 2026