पोषण कीट वितरण

धात्री और गर्भवती महिलाओं के बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारों लाभुकों को पोषण कीट का किया वितरण

पोषण कीट में पौष्टिक आहार सामग्री शामिल है, जिससे माता और शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे. गर्भावस्था में महिलाओं को उचित पोषण जरूरी - केंद्रीय मंत्री

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धात्री और गर्भवती महिलाओं के बीच केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हजारों लाभुकों को पोषण कीट का किया वितरण

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत 

बेंगाबाद/डेस्क: केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने हजारों धात्री और गर्भवती महिलाओं के बीच पोषण कीट का वितरण किया. 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि केंद्र सरकार महिला और शिशु स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में पोषण अभियान चलाया जा रहा है. इसका मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को कुपोषण से बचाना है.

उन्होंने कहा कि पोषण कीट में पौष्टिक आहार सामग्री शामिल है, जिससे माता और शिशु दोनों स्वस्थ रहेंगे. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उचित पोषण मिलना बहुत जरूरी है, इससे जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं.

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी भी दी जा रही है. सरकार का लक्ष्य है कि हर गर्भवती महिला तक पोषण आहार और स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचे. महिला सशक्तिकरण के बिना विकसित भारत की कल्पना संभव नहीं है.

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की महिला कल्याण से जुड़ी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि की भी जानकारी दी.

मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद वर्मा, रंजीत राय, दिनेश प्रसाद यादव, निवर्तमान बेंगाबाद प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद यादव, मनीष कुमार, मुकेश जालान, मुखिया देवेंद्र कुमार यादव, सुधीर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और विभागीय अधिकारी मौजूद थे.

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में धात्री महिला, गर्भवती महिला एवं पुरुष मौजूद थे. लाभुक महिलाओं ने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया.

यह भी पढ़ें: बरही में पटाखा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर सीजीएसटी टीम का छापा, देर शाम तक चली जांच

संबंधित सामग्री

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई! साइबर अपराध के खिलाफ पटना में दो ठिकानों पर छापेमारी, दर्जनों लोग हिरासत में 

अब तक की कार्रवाई में कई अहम दस्तावेज बरामद होने की भी सूचना है. वहीं करीब 30 से 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है. 

18 November 2026
रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

रांची:  ई-कल्याण छात्रवृत्ति नहीं मिलने से आक्रोश! आज DC कार्यालय का घेराव करेगी AISF

ई-कल्याण छात्रवृत्ति को लेकर आज बुधवार को AISF संगठन ने आंदोलन का ऐलान किया है.

18 November 2026
पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

पटना: अलीनगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में लगी भीषण आग, मची चीख-पुकार

रहमानी 30 के हॉस्टल बिल्डिंग की पहले और दूसरे फ्लोर पर आग लगी.

18 November 2026
जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

जमशेदपुर: स्कूली बच्चों से भरी CNG ऑटो में लगी भीषण आग, गाड़ी जलकर खाक 

ऑटो में सेंट मेरीज इंग्लिश स्कूल के तीन बच्चे सवार थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

18 November 2026