कुड़ू में अज्ञात वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

कुड़ू में अज्ञात वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत, पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

कुड़ू में अज्ञात वृद्ध महिला की सड़क हादसे में मौत पहचान के लिए पुलिस ने की अपील

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: लोहरदगा : कुड़ू-रांची मुख्य पथ एनएच-39 पर कुड़ू थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटर मोड़ के समीप रविवार सुबह करीब 7 बजे एक अज्ञात वृद्ध महिला सड़क किनारे घायल अवस्था में मिली. सूचना मिलते ही कुड़ू थाना प्रभारी अजित कुमार ने महिला को तत्काल कुड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीते करीब एक सप्ताह से सड़क किनारे व आसपास के गांवों में भटकती देखी जा रही थी. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है. समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है. थाना प्रभारी ने आमजनों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी हो, तो वे तुरंत थाना से संपर्क करें, ताकि मृतका की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा सके और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके.

यह भी पढ़ें: श्रद्धांजलि सभा: जबलपुर के बरगी डैम हादसे के मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

झारखंड

सिमडेगा: खुले पेट्रोल बिक्री के खिलाफ सदर पुलिस ने चलाया अभियान

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

झारखंड

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

झारखंड

बसिया में अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनों ने रखा उपवास, सुबह से ही बरगद पेड़ के नीचे उमड़ी भीड़

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

झारखंड

चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग

देश-विदेश

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे MS Dhoni के पड़ोसी, रांची में बनाएंगे 11 मंजिला लग्जरी बिल्डिंग