अज्ञात शव बरामद

कोयल नदी किनारे मिला अज्ञात शव, महिला का होने की आशंका, मौके पर पहुंची शहर थाना की पुलिस

शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोयल नदी किनारे मिला अज्ञात शव, महिला का होने की आशंका, मौके पर पहुंची शहर थाना की पुलिस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:   मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी किनारे वार्ड संख्या 30 में मंगलवार सुबह को नदी किनारे एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की खबर फैलते ही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई.

जानकारी के अनुसार, कोयल नदी किनारे शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही शहर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

स्थानीय लोगों के अनुसार, बरामद शव महिला का बताया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि शव नदी में बहकर यहां पहुंचा है. हालांकि, शव की पहचान और नदी में बहकर आने की आशंका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव की पहचान होने और घटना के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: रास्ता के विवाद समेत देवरी थाने में मारपीट करने सहित दो अलग-अलग मामलों में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

पायलट ने भेजा 'हाईजैक' का मैसेज, मचा हड़कंप, कोलकाता से मुम्बई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट से आया हाईजैक अलर्ट

विमान में सवार यात्रियों की सूची के साथ विमान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे, ताकि संदिग्ध हरकत का पता लगाया जा सके

11 November 2026
JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

JSSC CGL गड़बड़ी मामला: आरोपी सुरेश राय को कोर्ट ने झटका, जमानत याचिका ख़ारिज 

अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी.

11 November 2026
पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

पलामू: झारखंड अंडर-16 क्रिकेट टीम में पलामू के दिशांक शेखर का चयन, विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाएंगे दम

दिशांक शेखर का चयन झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 के लिए घोषित अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम में हुआ है.

11 November 2026
मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

मनोहरपुर: बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, सोने के जेवरात समेत नकदी की चोरी

चोरों ने बंद घर का फायदा उठाकर सोने के जेवरात समेत ईंट भट्ठा के पैसे पर हाथ साफ कर दिया.

11 November 2026
बेरमो: अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार! अवैध कोयला लदा दो पिकअप वाहन जब्त

बेरमो: अवैध कोयला कारोबार पर CISF का बड़ा प्रहार! अवैध कोयला लदा दो पिकअप वाहन जब्त

CISF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों समेत करीब 10 टन अवैध कोयला जब्त किया है.

11 November 2026