Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: मेसरा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवरी विकास स्थित टोयोटा शोरूम के बिल्डिंग पर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. बाइक सवार अपराधी ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया. इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली है. घटना की जिम्मेदारी लेते हुए गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया है. फायरिंग की घटना के बाद मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद की है. गोली बिल्डिंग के शीशे पर लगी है. ये भी पढ़ें- रांची नगर निगम मेयर प्रत्याशी रौशनी खलखो के पास 1.76 करोड़ रुपये की संपत्ति, शपथ पत्र में किया खुलासा
झारखंड
बिहार