ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार,6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

ऑपरेशन सतर्क के तहत दो तस्कर को रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार6 जूट के बोरियां व देशी शराब बरामद

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:- 
जपला RPF ने “ऑपरेशन सतर्क” के तहत अवैध भेंडरों की धड़पकड़, ज्वलनशील पदार्थ की चेकिंग, अपराध नियंत्रण और शराब तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से अभियान चलाया. अभियान जपला नि. प्र. के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जपला के अधिकारी एवं स्टाफ द्वारा संघन चेकिंग अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान मोहम्मदगंज–कोशीआरा रेलवे स्टेशन के बीच गाड़ी संख्या 53357 अप में कोच संख्या NW-134675 के नबीनगर एन्ड साइड शौचालय के पास लगभग एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में 5 जूट की बोरियों के पास खड़ा पाया गया. जब उससे बोरी के बारे में पूछताछ की गई तो वह घबराने लगा और बोला कि “सर गलती हो गई.” कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इन बोरियों में शराब है, जिसे बिहार ले जाकर ऊँचे दामों पर बेचा जाता है. उसने अपना नाम वकिल पासवान, उम्र 56 वर्ष, ग्राम दरूआ, थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू (झारखंड) बताया. उक्त कोच की आगे जांच के दौरान पीछे गढ़वा रोड एंड साइड के शौचालय के पास दूसरे एक अन्य व्यक्ति को एक जूट की बोरी शौचालय में खींचते हुए देखा गया. पूछताछ में उसने भी शराब ले जाने की बात स्वीकार की. उसे हिरासत में लेकर रेलवे पुलिस द्वारा पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम नितीश कुमार, उम्र 23 वर्ष ग्राम मोहिसनगर, थाना मोहम्मदगंज, जिला पलामू (झारखंड) बताया.गाड़ी के जपला प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर लगभग पहुंचने पर किलोमीटर संख्या 365/43A के पास दोनों आरोपियों को शराब से भरी बोरियों सहित उतारा गया. इसके बाद मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जब्ती नियमों का पालन करते हुए सउनि./दिनेश प्रसाद, रेलवे सुरक्षा बल जपला द्वारा शाम को लगभग 06:05 बजे प्लेटफॉर्म और ट्रॉच की रोशनी में जब्ती सूची तैयार की गई. प्रत्येक बोतल पर “For sale in Jharkhand only” अंकित पाया गया. जब्त शराब का कुल मूल्य ₹20,205 आंका गया. मौके पर ही जब्ती सूची तैयार करने के बाद लगभग दोनों अभियुक्तों और जब्त माल को रे.सु.ब. पोस्ट जपला लाया गया. जामातलाशी लेकर कागजी कार्यवाही पूरी की गई तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु पूरे मामले को उत्पाद अधीक्षक, डालटनगंज को अग्रसारित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच