ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ ने 100 पीस छबीली देसी शराब किया बरामद

ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ ने 100 पीस छबीली देसी शराब किया बरामद

ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ ने 100 पीस छबीली देसी शराब किया बरामद

विकास कुमार/न्यूज़11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत ऑपरेशन सतर्क के तहत जपला आरपीएफ पोस्ट की टीम ने बड़ी कार्रवाई की. आरपीएफ जपला पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष दल ने मोहम्मदगंज व जपला स्टेशन के बीच 53349 बरवाडीह–डेहरी ऑन सोन पैसेंजर ट्रेन में अपराध नियंत्रण व शराब तस्करी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान साधारण डिब्बा संख्या 114332 में साइड सीट के नीचे प्लास्टिक की एक बोरी लावारिस अवस्था में संदिग्ध परिस्थिति में पाई गई.

आरपीएफ ने बोरी को कब्जे में लेकर ट्रेन के जपला रेलवे स्टेशन पहुँचने पर उसे नीचे उतरवाया. जांच के दौरान बोरे से 100 पीस छबीली देशी शराब की बोतलें बरामद हुईं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4500 रुपये बतायी गयी है. आरपीएफ ने बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु पूरे मामले को पलामू के उत्पाद अधीक्षक को अग्रसारित कर दिया है. इस अभियान में उप निरीक्षक जे.पी. प्रसाद, दिनेश प्रसाद, आरक्षी अजीत कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा एसडीएम ने 'आइये खुशियां बांटें' अभियान के तहत की वस्त्र वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.