ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला RPF ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द, यात्री ने जताया आभार

ऑपरेशन अमानत के तहत जपला rpf ने ट्रैन मे छूटे बैग को यात्री को किया सुपुर्द यात्री ने जताया आभार

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत
हुसैनाबाद/डेस्क:- 
जपला रेलवे स्टेशन पर 07 दिसंबर 2025 को गाड़ी संख्या 13350 डाउन से पटना से जपला तक यात्रा कर रहे यात्री संजीव कुमार ग्राम-बिहारी बीघा, थाना-हुसैनाबाद, जिला-पलामू का बैग यात्रा के दौरान ट्रेन में ही छूट गया. जपला स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री को पता चला कि उनका बैग कोच B-4 के बर्थ 28 पर रह गया है. यात्री ने इसकी सूचना तुरंत दिवस अधिकारी उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा, आरपीएफ पोस्ट जपला को दी. सूचना के बाद ट्रेन के मार्गदर्शन दल में तैनात आरक्षी एस.पी. यादव को बैग खोजने का निर्देश दिया गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षी यादव ने बताए गए बर्थ से बैग को बरामद किया और उसे कैंपिंग ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया. इसके बाद प्रधान आरक्षी अजय कुमार द्वारा बैग को गाड़ी संख्या 13349 से पोस्ट भेजा गया, जहाँ इसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट जपला में सुरक्षित रखा गया.घटना की सूचना यात्री संजीव कुमार को दी गई. सूचना मिलने पर वे पोस्ट पर पहुँचे और अपने बैग एवं सामान की पहचान की. उप निरीक्षक कार्तिक बिंझा ने उचित सत्यापन कर सुपुर्दगीनामा तैयार किया और गवाह के रूप में उपस्थित यात्री की माता राधिका देवी और पिता राजेश राम के समक्ष फोटोग्राफी कर बैग व सामान सही-सलामत यात्री को सौंप दिया.यात्री ने अपने सामान का अनुमानित मूल्य पांच हजार बताया और आरपीएफ जपला की तत्परता व ईमानदार कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट

संबंधित सामग्री

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

झारखंड

मैक्लुस्कीगंज गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में कांड में संलिप्तता स्वीकार की

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

झारखंड

सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

झारखंड

गावां में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, निर्धारित रूट से ही जुलूस निकालने का निर्देश, समय पर हो विसर्जन

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

झारखंड

कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर बगोदर में कुड़मी विकास मोर्चा की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच

झारखंड

चाईबासा: मैत्री क्रिकेट में कसी हुई गेंदबाजी से आईपीपी ने 8 रनों से जीता मैच