अरबिदं विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
सिल्ली/डेस्क: रंगमाटी मुख्य सड़क पर आज अहले सुबह एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा. हादसा इतना भयावह था कि घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन गनीमत रही कि घर के अंदर सो रहे लोग बाल-बाल बच गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद चालक मौके से फरार हो गया. भागने से पहले उसने वाहन की नंबर प्लेट को खुरचकर मिटाने की कोशिश की, ताकि पहचान छुपाई जा सके. ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात की 2 बजे हुई हैं. घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है. प्रशासन मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.
यह भी पढ़े: इस्लाहे मायशरा कांफ्रेंस का हुआ आयोजन, मुफ्ती सलमान अजहरी ने किया समाज को जागरूक