न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं JPSC परीक्षा घोटाला से संबंधित मामले में आरोपी उमाकांत उरांव की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान आरोपी की ओर से कोर्ट से समय की मांग की गई. हाईकोर्ट ने आरोपी को अंतिम मौका प्रदान किया. 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में OMR शीट से छेड़छाड़ कर परीक्षा पास करने का आरोप है. परीक्षा में सफलता दिलाने के नाम पर दूसरे अभ्यर्थियों से पैसे लेने का भी आरोप है. CID के कांड संख्या 16/2026 से जुड़ा मामला है. CID की ओर से विशेष अदालत में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है. एक इस मामले में सप्ताह बाद हाईकोर्ट में फिर होगी सुनवाई
यह भी पढ़ें: मशहूर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी बोला हमला