Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: नामकुम थाना क्षेत्र में हथियार लहराने के मामले में सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है. दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि युवक जिस हथियार को लहरा रहे थे, वह नकली था. इसके बावजूद पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन से राज्य के आला अधिकारियों ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री ने दी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं
झारखंड
बिहार