दो किलो पैंगोलिन का खाल (वज्र कीट) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दो किलो पैंगोलिन का खाल (वज्र कीट) के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जब्त पैंगोलिन का अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीस लाख रुपए है कीमत

दो किलो पैंगोलिन का खाल वज्र कीट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
वन्यजीव संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. वन्यजीवों के अंगों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने लातेहार से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान छोटी देवी, निवासी बतात कला, लातेहार के रूप में हुई है. वन विभाग की टीम ने महिला के पास से करीब दो किलोग्राम प्रतिबंधित पैंगोलिन (वज्र कीट) की खाल बरामद की है. बरामद खाल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है. इसकी जानकारी रेंजर नंदकुमार महतो ने दी. रेंजर ने बताया कि डीएफओ को गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिला पैंगोलिन की खाल के साथ तस्करी करने वाली है. 

सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान लातेहार बाइपास से भागते हुए शहर के केश्वर आहार के पास से महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बाद में उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि महुआडांड़ और छत्तीसगढ़ में पहले से दर्ज पैंगोलिन तस्करी के एक मामले में वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (डब्ल्यूसीसीबी), छत्तीसगढ़ की टीम ने दलदलिया, गारू निवासी आरोपी राजू उरांव को भी गिरफ्तार किया है. छत्तीसगढ़ से आई टीम ने लातेहार वन विभाग के सहयोग से आरोपी को ओरिया घाटी क्षेत्र से पकड़ा और रिमांड पर छत्तीसगढ़ ले गई, जहां उससे तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जाएगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी चंदवा और महुआडांड़ थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में पैंगोलिन की खाल बरामद की जा चुकी है, जिसमें कई तस्करों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से वन्यजीव तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

संबंधित सामग्री

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

झारखंड

रांची में हुई एनवायरनमेंट एसेसमेंट अथॉरिटी की बैठक, 35 नए घाटों को दिया गया एनवायरमेंट क्लीयरेंस 

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

झारखंड

बुंडू नगर के विकास की नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े राजेश उरांव, सुदेश कुमार महतो का मिला पूर्ण समर्थन

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड

बुंडू नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी चरम पर, अध्यक्ष प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने भव्य तरीके से किया कार्यालय का उद्घाटन

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

बच्चा चोर गिरोह के संदेह में छह महिलाएं पकड़ी गईं, चार गिरफ्तार, दो फरार, जांच में जुटी पुलिस

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

झारखंड

राजद प्रदेश महासचिव रवि यादव ने आधा दर्जन से अधिक सड़क व नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास