1.3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

एनडीपीएस एक्ट

1.3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

तस्करों के सवारी वाहनो से भी तस्करी का प्रयास को पुलिस ने किया नाकाम

13 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एनडीपीएस एक्ट के तहत भेजा गया जेल

न्यूज़11 भारत 
बालूमाथ/डेस्क:
बालूमाथ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 1.3 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसमें अकलेश कुमार यादव (23 वर्ष )पिता नन्हत यादव ग्राम बिदरा थाना पिपराटांड़ जिला पलामू दूसरा हरेंद्र कुमार यादव (23 वर्ष) पिता रामनंदन यादव तितलंगी थाना पिपराटांड़ जिला पलामू के नाम शामिल है. 

इस संबंध में थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बतलाया कि एसपी लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी की कुछ अंतर जिला के तस्कर रांची की ओर से अफीम बालूमाथ के रास्ते सवारी वाहन बदल बदल कर डाल्टेनगंज की ओर ले जा रहे हैं. जिस पर बालूमाथ एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी और सुरक्षा बलों के साथ टीम गठित कर विभिन्न सवारी वाहनों की जांच की गई.

इस दौरान एक सवारी वाहन पर से 2 तस्कर को अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए तस्करों से पूछताछ करने पर उन्होंने अफीम रांची से तस्करी के उद्देश्य से डाल्टनगंज ले जाने की बात कही. ज्ञात हो कि बालूमाथ पुलिस को पहले भी इस तरह की सफलताएं कई बार मिल चुकी है. अफीम तस्कर की किसी भी युक्ति को बालूमाथ पुलिस विफल करते आए हैं. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर हड़कंप व्याप्त है .इस छापेमारी अभियान में एसडीपीओ उमेश प्रसाद सिंह,थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा,एसआई देवेंद्र कुमार सिंह,धीरज सिंह, मुरपा पिकेट प्रभारी होसेन डांग सहित शास्त्र पुलिस बल के जवान शामिल रहे.

संबंधित सामग्री

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

झारखंड

स्वच्छ वायु दिवस पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत में पर्यावरण सखी ने किया पौधरोपण

स्थानीय महिलाओं के साथ मिलकर के स्वच्छ वायु दिवस मनाया गया

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

झारखंड

जामताड़ा सदर अस्पताल में चिकित्सकों की समयबद्ध उपस्थिति और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

चिकित्सक के उपलब्ध नहीं रहने के कारण घायल मरीज को इलाज और रेफर की प्रक्रिया के लिए इंतजार करना पड़ा

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

झारखंड

जारंगडीह में चंद्रवंशी एकता मंच का किया गया गठन, शाखा अध्यक्ष बने आनंत कुमार, सचिव लक्ष्मण राम

समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर जागरूकता सम्बंधित कार्यक्रम किया जाने का भी निर्णय लिया गया

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

झारखंड

झामुमो के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य रहे मुमताज़ रंगसाज और संजय सिन्हा ने गढ़वा विधायक के समक्ष थामा भाजपा का दामन

पार्टी के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान रहने का लिया संकल्प

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

झारखंड

सरिया पुलिस ने आरोपियों के घर चिपकाया इश्तिहार, 5 सितंबर तक कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

फरार चल रहे चार नामजद आरोपियों को अदालत के समक्ष जल्द से जल्द उपस्थित होने का कड़ा निर्देश