माटीहाना चौक के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना से दो व्यक्ति बुरी तरह हुए घायल, इलाज के लिए करना पड़ा रेफर

माटीहाना चौक के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना से दो व्यक्ति बुरी तरह हुए घायल, इलाज के लिए करना पड़ा रेफर

माटीहाना चौक के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना से दो व्यक्ति बुरी तरह हुए घायल इलाज के लिए करना पड़ा रेफर

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:-
 बाहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मटिहाना चौक समीप एनएच 49 किनारे दो बाइक के बीच टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना होने पर आनन फानन में लोगों की भीड़ जुट गई.स्थानीय लोगों की पहल पर 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए घायल गुड़ाबांदा के हड़ियान निवासी हीरो मुंडा (45) एवं भद्र मुंडा (37) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. चिकित्सक डॉ ओपी चौधरी एवं उनकी टीम ने प्राथमिक इलाज किया.दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार भद्रा मुंडा एवं हीरो मुंडा बाइक पर सवार होकर खंडामौदा से अपने घर की ओर जा रहे थे. मटिहाना के समीप विपरीत दिशा से आ रही अन्य एक मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गया.घटना के बाद अन्य एक मोटरसाइकिल मौके से फरार हो गया.सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची.लोगों ने बताया की एनएच पर कोई भी स्पीड बेकार या फिर बेरीकॉडिंग नहीं होने से हर रोज दुर्घटनाएं घट रही है. ज्यादातर मामले में लोगों की जान भी जा रही है.

ये भी पढ़ेंः- बस एक शतक औऱ पीछे हो जाएंगे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली के पास है सुनहरा मौका..

संबंधित सामग्री

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पटना के महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

राजनीति

भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पटना के महावीर मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

बिहार

मुजफ्फरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, 3 बेटियों को मारकर फंदे पर झूल गया पिता, दो बेटे बचे

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

देश-विदेश

धनु संक्रांति के साथ शुरू हो रहा खरमास, एक मास वर्जित रहेंगे सभी शुभ कार्य

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

झारखंड

पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ा तो तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी, फिर भी ठंड के मौसम न रहें असावधान

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

झारखंड

मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के निदेशानुसार रांची शहर को सुंदर, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में की जाएगी ठोस पहल

आवागमन और नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उपायुक्त-सह जिला दंडाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक