सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई दो अन्य लोग हुए घायल

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क: जानकारी के अनुसार पहली घटना बांसजोर में घटी. जहां ट्रक दुर्घटना में पंजाब निवासी चालक की मौत हो गई. घटना के संबंध में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का सह चालक मो अकबर ने बताया कि राउरकेला से आने के दौरान बांसजोर में ट्रक असंतुलित होकर पलट गई. घटना में केबिन के ऊपर रखी गैस सिलेंडर पंजाब निवासी चालक दिलीप सिंह के सिर में गिर गई. जिससे उसको मौके पर हीं मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने चालक दिलीप के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. कल पंजाब से चालक के परिजन आयेंगे. तब शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा. 

दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के तामड़ा गांव में घटी. जहां तामड़ा मिशन के पास तेजी से आता हुआ एक बाइक असंतुलित होकर दीवार से टकरा गई. जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पत्र ओखरीडूबा गांव निवासी अनिल एक्का के रूप में हुई. घटना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है.

तीसरी घटना बोलबा में हुई. जहां सड़क हादसे में सूकरा लोहारा नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके चेहरे में गहरी चोट लगी है. 

चौथी घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया में घटी. जहां सरिया लदी टेलर ट्रक पेड़ से टकराई. बताया गया कि ओडिसा के राउरकेला से सरिया लेकर रांची की तरफ जा रही टेलर ट्रक आज सुबह ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरिया के पास असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार हुई कि चालक केबिन में फंसकर घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर केबिन में फंसे चालक को काफी मशक्कत कर निकाला और इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

यह भी पढ़ें: चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर