संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: गावां थाना क्षेत्र स्थित गावां-गिरिडीह पथ पर खोटमनाय के पास शुक्रवार दोपहर दो मोटरसाइकिल के टक्कर में दो लोग घायल हो गए. दोनों घायल युवक पारसनाथ से घूमकर वापस अपने घर सतगावां जा रहा था. घायल युवक बबलु कुमार पिता जलखदेव सिंह व रामलखन पिता राजामनी सिंह को ग्रामीणों के सहयोग से गावां सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. घायल दोनों युवक सतगावां के निवासी थे. गावां थाना पुलिस ने एक बाइक को जब्त कर थाना ले आया है.
यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उद्देश्य - बंधु तिर्की