न्यूज11 भारत
खलारी/डेस्क: मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ में व्यवसायी विजय केशरी पर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस मामले में मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने दो और अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला कांड संख्या 01/26 के तहत धारा 109/118(2)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज है.
गिरफ्तार आरोपियों में सहजाद अंसारी उर्फ सोनु, पिता जाकीर अंसारी, निवासी बाजारटांड, आजाद नगर, थाना मैक्लुस्कीगंज तथा राहुल कुमार लोहरा, पिता राजेश लोहरा, निवासी पहाड़ी मंदिर रोड, महावीर नगर, थाना खलारी शामिल हैं.
पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधकर्मी आत्मसमर्पण के बाद रिमांड पर लेकर पूछताछ किए गए, जहां उन्होंने इस गोलीकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस के अनुसार कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही.
यह भी पढ़ें: सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन