आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वधान में आयोजित अंडर 16 वर्ष आयु वर्ग का लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन शहर के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में दो मैच खेले गए.
सिमडेगा के अलबर्ट एक्का स्टेडियम में अंडर 16 क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में दूसरे दिन का पहला मैच बिरसा क्रिकेट क्लब और स्क्वाड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए स्क्वाड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर में 06 विकेट खो कर 150 रन बनाए. जवाबी पारी खेलते हुए बिरसा क्रिकेट क्लब ने 125 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह स्क्वाड क्रिकेट क्लब 25 रन से जीत हासिल की. वहीं आज का दूसरा मैच लचड़ागढ़ क्रिकेट क्लब और वीआइपी के बीच खेला गया. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए लचड़ागढ़ क्रिकेट क्लब निर्धारित 25 ओवर में 09 विकेट खोकर 85 रन बना सकी. जवाबी पारी खेलते हुए वीआइपी क्लब ने 15.4 ओवर में 07 विकेट खो कर लक्ष्य हासिल करते हुए 03 विकेट से जीत हासिल कर लिया.
मैच शुरू होने के पहले मैच का जेएससीए बोर्ड सदस्य श्रीराम पुरी, एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पूरी, मुन्ना शर्मा, जयमंगल बैठा, शशि मिश्र, तौकीर उस्मानी, दिलीप तिर्की, मो तस्सु, रिंकू अग्रवाल, आशीष शास्त्री आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के कुम्हरों गांव की रहने वाली घायल छात्रा की रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत