धनबाद में दो बड़ी घटनाएं, ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी.. वहीं, एक घर में घुसे ...

धनबाद में दो बड़ी घटनाएं, ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी.. वहीं, एक घर में घुसे अपराधियों की हुई धुनाई

धनबाद में दो बड़ी घटनाएं ज्वेलरी दुकान से लाखों की चोरी वहीं एक घर में घुसे अपराधियों की हुई धुनाई

न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क:
कोयलांचल क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. बीती रात धनबाद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक ओर कतरास में शातिर चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया, वहीं दूसरी ओर जोगता में ग्रामीणों की सतर्कता से तीन चोर रंगे हाथों पकड़े गए.

कतरास में ज्वेलरी शोरूम में बड़ी चोरी
कतरास थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्त खैतान चौक स्थित ‘जमनादास बिसेसरलाल ज्वेलरी’ दुकान में देर रात चोरों ने बड़ी सेंधमारी को अंजाम दिया. घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

जोगता में ग्रामीणों की सतर्कता से चोर पकड़े गए
दूसरी घटना जोगता थाना क्षेत्र की है, जहां चोरी की नीयत से एक घर में घुसे अपराधियों को लोगों की सतर्कता के चलते भागने का मौका नहीं मिला. घर में आहट सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाया. आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर तीन चोरों को पकड़ लिया.

आरोपियों से पूछताछ जारी
पकड़े गए तीनों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है. आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ के दौरान अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है. पुलिस दोनों मामलों में जांच तेज कर चुकी है.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ट्रिपल आईटी, रांची में चयनित आदिवासी छात्रा सविता कच्छप ने की मुलाकात

 

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

बिहार

69वीं राष्ट्रीय विद्यालय गटका प्रतियोगिता में बिहार का शानदार प्रदर्शन, कई पदक किए अपने नाम

कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का मामला पहुंचा थाने, सामाजिक संगठनों व डॉग लवर्स ने की शिकायत

झारखंड

कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या का मामला पहुंचा थाने, सामाजिक संगठनों व डॉग लवर्स ने की शिकायत

रिंकु सिंह ने रोटरी स्कूल के शिक्षकों से किया संवाद, आत्मीय स्वागत से हुईं भावविभोर

झारखंड

रिंकु सिंह ने रोटरी स्कूल के शिक्षकों से किया संवाद, आत्मीय स्वागत से हुईं भावविभोर