लापता

घाघरा से दो सगे भाई लापता, पिता ने थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

दोनों के लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा से दो सगे भाई लापता, पिता ने थाना में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह गांव निवासी विनय कुमार मिंज के दो पुत्र सोमवार से लापता हैं. लापता बच्चों की पहचान संसार मिंज (17 वर्ष) और सतनाम कुमार मिंज (10 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. बुधवार को पिता विनय कुमार मिंज ने घाघरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस से अपने दोनों पुत्रों की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार, बड़ा पुत्र संसार मिंज की उम्र लगभग 17 वर्ष है. उसका रंग गहरा सांवला, कद करीब 5 फुट 6 इंच, बाल घुंघराले हैं तथा चेहरे पर मुंहासे हैं. लापता होने के समय वह सफेद कमीज और लाल रंग का पैंट पहने हुए था. वहीं छोटा पुत्र सतनाम मिंज लगभग 10 वर्ष का है. उसका रंग गोरा, कद करीब 4 फुट 6 इंच तथा बाल भूरे और छोटे हैं. वह नीले रंग का पैंट-टीशर्ट और हवाई चप्पल पहने हुए था.

विनय कुमार मिंज ने बताया कि सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ घाघरा बाजार गए थे. उस समय दोनों बच्चे घर पर ही मौजूद थे. शाम को जब वे बाजार से वापस लौटे तो घर में केवल चार बच्चे मिले. पूछताछ करने पर पता चला कि उनके दोनों पुत्र घर पर नहीं हैं. घर में मौजूद अन्य बच्चों ने बताया कि दोनों भाई बारी तरफ जाने की बात कहकर निकले थे. देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पिता के अनुसार, दोनों बच्चे घर से अपने कपड़े के अलावा अपनी पहली पत्नी को छोड़ने से संबंधित पंचायत के कागजात भी अपने साथ ले गए हैं. फिलहाल दोनों के लापता होने से परिजन काफी चिंतित हैं और उनकी सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं.

आम लोगों से सहयोग की अपील पीड़ित पिता 

यदि किसी व्यक्ति को संसार मिंज या सतनाम कुमार मिंज के संबंध में कोई जानकारी मिले अथवा वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल घाघरा थाना या उनके परिजनों के मोबाइल नंबर 9430194357 पर सूचना दें.

यह भी पढ़ें: बुधुडीह में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, चार घायल. बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर किया गया

संबंधित सामग्री

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

गोड्डा में काली पूजा मेले की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल सितारों ने बिखेरा जलवा, विधायक प्रदीप यादव ने किया डांस

इंडियन आइडल सीजन-15 की विजेता मानसी घोष, रनरअप अभिजीत गोस्वामी और डांस इंडिया डांस की विजेता आंशिका ने दी शानदार प्रस्तुति

11 November 2026
अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

अवैध कोयला लदी बाइक के चपेट में आने से महिला की हुई मौत, मुआवजे को ले बोकारो थर्मल नरकी मुख्य सड़क जाम

मौके पर पहुंचे बेरमो सीओ संजीत कुमार,बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रोहित कुमार सिंह ने मामले को शांत करवाने का किया प्रयास

11 November 2026
CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

CISF की मुस्तैदी से चोरी की कोशिश नाकाम, करगली वाशरी में सेंधमारी करते एक आरोपी गिरफ्तार

कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देश पर CISF की क्राइम शाखा, QRT व स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त कार्रवाई; लोहे का शॉवल और स्क्रैप सामग्री बरामद

11 November 2026
दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

दिल छू लेगी सिमडेगा DC का सुरक्षा-अंदेशे के बीच फंसी बच्ची को लिफ्ट देना, उससे बढ़कर है बच्चों-अभिभावकों को DC की नसीहत

वन दुर्गा मंदिर से लौटते समय रास्ते में सुनसान सड़क पर एक अकेली बच्ची को देखकर लिफ्ट देने की कहानी डीसी ने फेसबुक पर किया है शेयर

11 November 2026
रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

रांची में छठ महापर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 2 हजार से अधिक पुलिस जवान होंगे तैनात

भीड़ नियंत्रण और निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा. खासकर रात और सुबह के समय जब घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रहती है

11 November 2026