न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दुर्गा पूजा के दौरान रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चाकू के बल पर मोबाइल और ब्रेसलेट छिनतई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने छीना गया आईफोन, रेडमी मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और एक चाकू आरोपियों के पास से बरामद किया है. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. आरोपियों की पहचान तल्हा उर्फ चरका और साहिर खान उर्फ बाबू चरका के रूप में हुई है.
मामला लोअर बाजार थाना क्षेत्र के फतेउल्लाह रोड का है. जहां दुर्गा पूजा के दौरान 22 अक्टूबर को टाटीसिलवे निवासी अमित कुमार से मोबाइल और चांदी का ब्रेसलेट छीन लिया गया था. इस संबंध में पीड़ित ने लोअर बाजार थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने छिनतई में शामिल दो आरोपियों तल्हा उर्फ चरका और साहिर खान उर्फ बाबू चरका को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया आईफोन, एक रेडमी मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट और एक चाकू बरामद किया है. बताया जा रहा है कि आरोपी तल्हा उर्फ चरका के खिलाफ वर्ष 2016 में कोतवाली थाना क्षेत्र में भी मामला दर्ज हुआ था. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें: कोडरमा: वीर कुंवर सिंह चौक के पास नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, चार युवक हिरासत में