न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा जंगल में आईईडी ब्लास्ट की घटना में एक दंतैल जंगली हाथी गंभीर रूप से घायल हो गया है. बुधवार को झारखंड एवं उड़ीसा के पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा हाथी का इलाज शुरू किया गया.
वन विभाग की देखरेख में कोलबोंगा के सासंगदा-लेबरागढ़ा नाला के पास घायल हाथी का उपचार किया जा रहा है. चिकित्सकों द्वारा हाथी को लौकी और तरबूज में दवाइयाँ (एंटीबायोटिक, दर्दनाशक व सूजन कम करने वाली) मिलाकर दी जा रही हैं. ब्लास्ट का असर बेहद गंभीर आईईडी विस्फोट के तेज प्रभाव से हाथी के एक पैर की सभी अंगुलियां उड़ गई हैं, जिसके कारण वह अपना पैर जमीन पर बिल्कुल नहीं रख पा रहा है.
वन विभाग के कर्मी हाथी को सुरक्षित स्थान पर लाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसके घायल पैर का बेहतर और समुचित इलाज किया जा सके.
यह भी पढ़ें: राजगंज इंटर कॉलेज के छात्रों का इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन