देर रात गिरफ्तारी पर टीएसपीसी की कड़ी प्रतिक्रिया, 24 घंटे में सार्वजनिक पेशी की मांग

देर रात गिरफ्तारी पर टीएसपीसी की कड़ी प्रतिक्रिया, 24 घंटे में सार्वजनिक पेशी की मांग

देर रात गिरफ्तारी पर टीएसपीसी की कड़ी प्रतिक्रिया 24 घंटे में सार्वजनिक पेशी की मांग

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क: टीएसपीसी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर सीमांत जोनल कमांडर रमेश जी ने एक पत्र जारी कर अरविंद उर्फ विरम राम की गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है. पत्र में रमेश जी कहा कि पुलिस द्वारा देर रात घर से की गई गिरफ्तारी कई गंभीर सवाल खड़े करती है. साथ ही जारी पत्र के अनुसार, लातेहार जिले के चंदवा धोबी टोला निवासी अरविंद (पिता स्व. पंतलाल राम) को 3 मई की रात करीब 2 बजे रांची पुलिस और खलारी डीएसपी की टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया. संगठन ने इस कार्रवाई को संदिग्ध बताते हुए कहा कि गिरफ्तारी की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही है.

रमेश जी ने मांग की है कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी की सार्वजनिक जानकारी दी जाए और कानून के अनुसार उसे न्यायालय में पेश किया जाए. उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा में यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है, तो संगठन बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगा.

पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में रांची जिला बंद का आह्वान किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और पुलिस की होगी. संगठन ने अपने बयान में शोषित, मजदूर और किसान वर्ग की एकजुटता पर जोर देते हुए इस कार्रवाई का विरोध किया है.

ह भी पढ़ें: एनके एरिया के नवपदस्थ प्रोडक्शन जीएम का किया गया स्वागत

संबंधित सामग्री

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

झारखंड

पंचम राज्य वित्त आयोग का कार्यकाल बढ़ा, विभाग ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

झारखंड

गुमला: मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना में मनमानी पर कार्रवाई, नियम उल्लंघन में बस जब्त

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

झारखंड

बरकट्ठा में सड़क हादसे के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में पसरा मातम

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

देश-विदेश

Milk Price Hike: अमूल और मदर डेयरी के बाद मेधा डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें नया रेट

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास

झारखंड

वट सावित्री व्रत आज, सुहागिन महिलाएं रखेंगी उपवास