न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के हार्डकोर कैडर महेंद्र गंझू उर्फ पलटा को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली हैं. कोर्ट ने उसे पंकज बिरहोर और बीसा बिरहोर के डबल मर्डर केस और संगठन के नाम पर लेवी वसूली से जुड़े मामले में जमानत दे दी हैं. महेंद्र गंझू की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई हुई. इस दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता तनु सिंह ने पक्ष रखा. यह मामला चतरा जिले के कुंडा थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पंकज बिरहोर और बीसा बिरहोर की हत्या के आरोप में महेंद्र गंझू को नामजद अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने इस संबंध में कांड संख्या 27/2024 दर्ज किया था. कोर्ट ने जमानत देते हुए यह शर्त रखी है कि आरोपी का एक पारिवारिक सदस्य बेलर बनेगा. साथ ही उसे अदालत द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा.
यह भी पढ़े: खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शशि प्रकाश को हाईकोर्ट से मिली जमानत