अरबिदं विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत
सिल्ली/डेस्क: सुबह लगभग 4:00 बजे छड़िया से लदा ट्रक (BR 02 GD 3261) गोला–मूरी रोड स्थित डायवर्जन के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक टाटा से रामगढ़ की ओर जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन पहुंचा, लेकिन ड्राइवर प्रशासन से बहस करता हुआ मौके से फरार हो गया. गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. ट्रक पलटने से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.
यह भी पढ़े: तीन दिनों से लापता संजूम अंसारी का कुएं में तैरता मिला शव, जांच में जुटी बेंगाबाद पुलिस