झारखंड आंदोलनकारी सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई श्रद्धांजलि, आंदोलन में योगदान को किया गया याद

सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई श्रद्धांजलि

झारखंड आंदोलनकारी सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई श्रद्धांजलि, आंदोलन में योगदान को किया गया याद

बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया जाहेरगढ़ में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी सह जाहेरगढ़ के संरक्षक स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा की श्रद्धांजलि सह शोकसभा आयोजित की गई.

झारखंड आंदोलनकारी सुरेंद्र नाथ हांसदा को दी गई श्रद्धांजलि आंदोलन में योगदान को किया गया याद

न्यूज़11 भारत 
बहरागोड़ा/डेस्क:
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया जाहेरगढ़ में रविवार को झारखंड आंदोलनकारी सह जाहेरगढ़ के संरक्षक स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा की श्रद्धांजलि सह शोकसभा आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी ने की, जबकि संचालन ललित मंडी ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई. उपस्थित लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी मालती हांसदा एवं पुत्र सागेन हांसदा भी मौजूद रहे.

सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर श्याम मुर्मू ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र नाथ हांसदा का झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा. उन्होंने अलग झारखंड राज्य के निर्माण के लिए हुए आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई. उनका निधन समाज और झारखंड आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है.

झारखंड आंदोलनकारी के वरिष्ठ नेता हरिशंकर महतो ने कहा कि सुरेंद्र नाथ हांसदा आंदोलनकारियों के बीच हमेशा सक्रिय रहे और उनका योगदान अविस्मरणीय है. उन्होंने राज्य सरकार से दिवंगत आंदोलनकारी के परिवार को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की.

कार्यक्रम में जाहेरगढ़ नायके सोमाय मुर्मू, झामुमो के वरिष्ठ नेता आदित्य प्रधान, ग्राम प्रधान पंचानन हांसदा, प्रोफेसर श्याम मुर्मू, स्वपन महतो, मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू, सरडीहा पंचायत की मुखिया दांनगी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दीपक सोरेन, झांटू सिंह, विश्वजीत राणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

झारखंड

पलामू में अपराध पर लगाम कसने के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई, गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह छह महीने के लिए जिला बदर

पलामू जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर पूरी तरह लगाम कसने के लिए पलामू पुलिस  की ओर से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

झारखंड

अहिरपुवा में घर की छत से महज 2–3 फीट ऊपर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, लोगों में दहशत

बरवाडीह प्रखंड मे विधुत विभाग का 11 हजार वोल्ट का तार विभिन्न स्थानों मे अत्यधिक झूलने के कारण रोज दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है.

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

झारखंड

पुलिस बल की कमी दूर होने तक IRB, JAP और होमगार्ड को थानों में तैनात किया जाए: प्रीतम भाटिया

सुझाव दिया है कि नई पुलिस बहाली होने तक आईआरबी, जैप और होमगार्ड जैसे रिजर्व बलों का इस्तेमाल थानों की पुलिसिंग और 112 पुलिस कंट्रोल की पेट्रोलिंग व्यवस्था में किया जाए

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

झारखंड

चंदवा के सिकनी गांव में वज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ आर्थिक नुकसान

चंदवा प्रखंड अंतर्गत सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार को शाम में हुई तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक बैल की मौत हो गई.

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

झारखंड

चेन्नई में 4 किलो सोना चोरी के आरोपी को बहरागोड़ा से किया गिरफ्तार, फालूदा का कारोबार कर रहा था आरोपी

तमिलनाडु के चेन्नई स्थित एलीफेंट थाना पुलिस की टीम ने मंगलवार को बहरागोड़ा से राजस्थान निवासी शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई.