न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड बंद का असर अब धीरे-धीरे रांची में भी दिखने लगा हैं. सड़कों पर बंद समर्थक जोरदार प्रदर्शन कर रहे है और पुलिस उन्हें संभालने में जुटी हुई हैं. सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
रांची के करमटोली चौक पर बंद समर्थकों का हंगामा
रांची के करमटोली चौक पर बंद समर्थकों ने जोरदार हंगामा किया और सड़कों को जाम कर दिया हैं. बंद समर्थकों ने आग लगाकर सड़क जाम किया और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी. घटना की सूचना मिलने पर लालपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और बंद समर्थकों को सड़क से हटाने का प्रयास कर रही हैं.
आदिवासी संगठनों ने पिठोरिया चौक को पूरी तरह जाम कर दिया है. सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में बुलाए गए झारखंड बंद के दौरान सड़क पर बंद समर्थक उतर आए है. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है. सोमा मुंडा की हत्या के खिलाफ आदिवासी संगठनों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. झारखंड बंद के आह्वान पर रांची के पिठोरिया चौक में बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.
प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर और नारेबाजी कर राज्य सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया. इस दौरान आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन कर रहे आदिवासी संगठनों का कहना है कि जब तक सोमा मुंडा के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं बंद को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.
आदिवासी संगठनों ने पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में आज शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया हैं. संगठनों का कहना है कि यह हत्या व्यक्तिगत नहीं, बल्कि जमीन, जंगल और जल की रक्षा के लिए उठने वाली संघर्षपूर्ण आवाज को दबाने की साजिश हैं. बंद को सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम कई जिलों में मशाल जुलूस भी निकाले गए.बंद के मद्देनजर रांची और खूंटी समेत कई जिलों में एहतियातन स्कूलों में आज शनिवार को छुट्टी घोषित की गई हैं. प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही हैं.
पुलिस कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस प्रशासन ने बंद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है और जिलों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया हैं. पुलिस ने अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि मुख्य साजिशकर्ता, शूटर और भूमि माफिया अभी भी फरार बताए जा रहे हैं. बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में हैं.
समर्थन करने वाले संगठन
झारखंड बंद को आदिवासी समन्वय समिति खूंटी, आदिवासी बचाओ मोर्चा, मानकी मुंडा संघ चाईबासा, आदिवासी जनपरिषद, आदिवासी महासभा, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी बचाओ युवा मोर्चा, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, सरना सोंगोम समिति, एदेल सांगा पड़हा समिति, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा, संयुक्त बाइस पड़हा, नगड़ी जमीन बचाओ समिति, आदिवासी अधिकार संरक्षण समिति, आदिवासी लोहरा समाज, भारत मुंडा समाज, महली जनजातीय विकास मंच, मांझी परगना सरदार महासभा जामताड़ा, झारखंड प्रदेश आदिवासी सरना-पड़हा समाज, मुन्ना पतरा चकला, झारखंड आदिवासी संयुक्त मोर्चा, आदिवासी छात्रसंघ, कांके रोड सरना समिति, संपूर्ण आदिवासी समाज तमाड़ सहित कई अन्य संगठनों का समर्थन प्राप्त हैं. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की हैं. वहीं, बंद समर्थक संगठनों ने हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई हैं.
यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में सर्दी का सितम जारी! 6 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर का येलो अलर्ट जारी