मधु सुदन/न्यूज11 भारत
सरायकेला/डेस्क: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है. शुक्रवार को NH-33 टाटा-रांची मार्ग पर चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के समीप नो पार्किंग के खिलाफ विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 92 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया. विभाग ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से परिवहन विभाग लगातार अभियान चला रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार को NH-33 टाटा-रांची मार्ग पर चांडिल थाना क्षेत्र के पाटा टोल प्लाजा के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया.
जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे और प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई. इस दौरान कुल 92 हजार 650 रुपये का जुर्माना लगाया गया.
परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है. खासकर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग से अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है.
उन्होंने वाहन चालकों और परिवहन संचालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा के अनुरूप वाहन चलाने की अपील की.
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी और सड़क सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित जांच अभियान चलाया जाएगा. नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी.
यह भी पढ़ें: करम पूजा देखने रिश्तेदार के घर पहुंचे व्यक्ति की करंट लगने से मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया