पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला, एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

पलामू में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारी का तबादला एसपी कपिल चौधरी ने जारी किया आदेश

न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: ​
पलामू पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों और थाना प्रभारियों का फेरबदल किया है. इस संबंध में एसपी कार्यालय द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है.

​इस नए आदेश के तहत सौरव चौबे को छत्तरपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि लालजी को चैनपुर थाने की कमान सौंपी गई है. इसी तरह अनिल विद्यार्थी को पाटन थाना, दीपक सिंह को पांकी थाना, प्रदीप शर्मा को पिपरा थाना और नीरज कुमार को नौडीहा बाजार थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. ​इसके अतिरिक्त सदर थाने की जिम्मेदारी अफजल अंसारी को दी गई है. देवरी थाना में राजू गुप्ता, हैदरनगर थाना में तंजीलुल मनान और सतबरवा थाना में प्रदीप कुमार को प्रभारी बनाया गया है. वहीं नौगरा ओपी की कमान सुशील उरांव को सौंपी गई है.

​महिला थानों की सुरक्षा और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से छत्तरपुर महिला थाना में रूपा बाखला, टाउन महिला थाना में पार्वती कुमारी और हुसैनाबाद महिला थाना में मुन्नी कुमारी को थाना प्रभारी के रूप में पदस्थापित किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने सभी नवनियुक्त थाना प्रभारियों को अविलंब अपने नए गृह थाने में योगदान देने का निर्देश दिया है.

यह भी पढ़े: चैनपुर प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मना वट सावित्री पर्व, पूजा स्थलों पर उमड़ी सुहागिनों की भीड़
 
संबंधित सामग्री

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

झारखंड

सरायकेला CHC का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं डीडीसी रीना हसदा, लापरवाही पर कार्रवाई की दी चेतावनी

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

झारखंड

धूमधाम से मना लालू यादव का 79वां जन्मदिन, 79 पाउंड का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने लिया सामाजिक न्याय का संकल्प 

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड

रामगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, DC ऋतुराज ने दिलाई नशामुक्त समाज की शपथ

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

झारखंड

झारखंड में आधुनिक अस्पतालों के निर्माण और संचालन को मिलेगी नई गति, एचएलएल सात दिनों में देगा प्रस्ताव

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे

झारखंड

गुवा खदान में मजदूरों की समस्याओं पर झामसंसं सख्त, सीजीएम से मिले रामा पाण्डे