अरुण कुमार बर्णवाल/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: OSF रतनपुर आजीविका महिला संकुल संगठन, गोविंदपुर, धनबाद के तत्वावधान में गोविंदपुर में तीन दिवसीय पलाश हर्बल गुलाल निर्माण प्रशिक्षण का सफल आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में समूह की 10 दीदियों को प्राकृतिक एवं सुरक्षित गुलाल तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान 300 KG हर्बल ग़ुलाल का निर्माण किया गया है.
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दीदियों को मौसमी बाजार से जोड़ते हुए उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है. तैयार किया जा रहा गुलाल पूर्णतः प्राकृतिक सामग्री जैसे अरारोट पाउडर, पलाश फूल, चुकंदर (बीट), गेंदा फूल, पालक, एवं हल्दी से निर्मित है, जो शुद्धता एवं पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है. यह उत्पाद 100% हर्बल एवं त्वचा के लिए सुरक्षित है.
पलाश (JSLPS) द्वारा उत्पादों की बाजार व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे दीदियों को बेहतर विपणन अवसर प्राप्त हो सके और उनके आजीविका संवर्धन को मजबूती मिले. OSF अध्यक्ष रीना गोराई के द्वारा इस प्रशिक्षण की निगरानी एंव गुणवतापूर्ण पलाश ग़ुलाल निर्माण किया गया. ग़ुलाल निर्माण की प्रशिक्षण डॉली सिंह के द्वारा दिया जा रहा है. इनके हौसलों को मजबूती देने में प्रखंड के बीपीएम डॉ रमेश कुमार मण्डल एवं आजीविका के बीपीओ नवीन कुमार का भी विशेष योगदान रहा है. उनके मार्गदर्शन और दीदियों की मेहनत के बल पर यह पहल साकार हो पाया है.
यह भी पढ़ें: मतगणना को लेकर विशेष ब्रीफिंग सत्र आयोजित, निर्वाची पदाधिकारी विनोद कुमार ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश