न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः झारखंड उद्यान निदेशालय के द्वारा मांडर के बिसाहा खटंगा पंचायत और बेड़ो के नेहालू पंचायत में उद्यानिकी प्रशिक्षण, कार्यशाला सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हुई. 5 दिनों तक सुदूर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण के साथ ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया. सभी प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को प्रमाण पत्र के साथ मशरूम उत्पादन का 30 बैग उपलब्ध कराया गया. जबकि मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लेने वाले ग्रामीणों को मधुमक्खी पालन किट का वितरण किया गया. प्राकृतिक खेती को लेकर महिला किसानों को विशेष रूप से विभाग ने चिन्हित किया गया है.
इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अपने गांव - अपनी जमीन - अपने परिवार के बीच रोजगार उपलब्ध हो, तो पलायन करने की जरूरत नहीं होगी. मशरूम उत्पादन या मधुमक्खी पालन से इसी सोच का हिस्सा है. आज मशरूम उत्पादन में हजारीबाग की महिलाओं की चर्चा हर तरफ हो रही है. आने वाले समय मांडर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं भी मशरूम का उत्पादन कर लाखों रुपए कमा सकती है. बिसाहा खटंगा पंचायत की पहचान आने वाले समय में मशरूम उत्पादन के लिए हो सकती है, लेकिन इसके लिए महिलाओं को अपनी इच्छा शक्ति दिखानी होगी. मंत्री ने कहा कि पहले योजनाओं को राज्य भर में बांट दिया जाता था, लेकिन अब कलस्टर बना कर योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है.
झारखंड के जंगल - पहाड़ और प्राकृतिक खूबसूरती मधुमक्खी पालन के लिए अनुकूल है. इस लिए विभाग मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने में जुटी है. उन्होंने अधिकारियों को मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को एक्सपोजर ट्रेनिंग दिलाने की बात कही. मंत्री ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और इच्छा शक्ति के दम पर महिलाएं वो अपना सुनहरा भविष्य गढ़ सकती है. ये संभव है कि सफल होने की राह में कभी गिरना - तो कभी उठना होगा. लेकिन अंत में जीत उसी की होगी जो बगैर थके - बगैर रुके अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ता रहेगा. कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक शशि भूषण अग्रवाल, BDO चंचला कुमारी, जिला उद्यान पदाधिकारी महेश राम, रमाशंकर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मांगा उरांव, जमील मल्लिक, रविन्द्र नाथ, मुखिया स्नेहा एक्का, बेरनादत्ता, मुखिया बीरेंद्र भगत, आशा रानी पन्ना, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष करमा उरांव, नवल किशोर सिंह, शंभू, पंचू मिंज, जगन्नाथ लोहारा, पवन कुमार, सोमरा लोहरा उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- धनबाद में अनिल गोयल के आवास पर ED की छापेमारी समाप्त, कई दस्तावेज़ और डिजिटल सामग्री जब्त
मांडर और बेड़ो में मशरूम उत्पादन और मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों के बीच मशरूम बैग और मधुमक्खी किट का वितरण
परिवार के हर एक महिला को स्वावलंबी बनाना विभाग का लक्ष्य: शिल्पी नेहा तिर्की
संबंधित सामग्री
झारखंड के काआंदोलनकारी 5 साल बाद जीता कानूनी लड़ाई, हाईकोर्ट के निर्देश पर गुमला डीसी ने किया सम्मानित
आज मुझे झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गुमला उपायुक्त के हाथों सम्मान मिला, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा - अनीकानंत प्यारेलाल ओहदार
निरंतर प्रयास, सीखने की इच्छा और व्यावहारिक अनुभव से आत्मविश्वास विकसित होता है - तनुश्री सेनगुप्ता
विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और व्यक्तिगत विशेषताओं को पहचानने व उनके अनुरूप करियर के विकल्प तलाशने की सलाह
जामताड़ा जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई
SIR-2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप-सह-चुनावी पाठशाला, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची में त्रुटि सुधार पर जोर
BMW गोल्फ कप 2026 के फाइनल के विजेताओं की घोषणा, अनीश भुजले और विकास महाजन ने अपने-अपने वर्ग में हासिल की जीत
BMW गोल्फ कप 2026 इंडिया के विजेता विश्व फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार