एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी

एनआर प्लस टू उच्च विद्यालय सरायकेला में तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के उद्देश्य से आज एन.आर. प्लस टू उच्च विद्यालय, सरायकेला में तृतीय मतदान पदाधिकारी एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया से संबंधित दायित्वों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि तृतीय मतदान पदाधिकारी वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु मतपत्र के प्रभारी होंगे. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता, पूर्व में प्रथम मतदान पदाधिकारी को आयोग द्वारा मान्य 12 दस्तावेजों में से किसी एक का प्रदर्शन करेगा तथा द्वितीय मतदान पदाधिकारी से बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगवाने के उपरांत तृतीय मतदान पदाधिकारी के पास पहुंचेगा.

तृतीय मतदान पदाधिकारी, मतपत्र निर्गत करने से पूर्व प्रतिपर्ण (Counterfoil) पर मतदाता का हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान प्राप्त करेंगे तथा उस पर मतदाता का क्रमांक अंकित करेंगे. तत्पश्चात वार्ड पार्षद के निर्वाचन हेतु मतपत्र उपलब्ध कराएंगे.

इसी प्रकार, चतुर्थ मतदान पदाधिकारी अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु मतपत्र के प्रभारी होंगे. मतदाता की बाएं हाथ की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही अंकित होने की पुष्टि कर संतुष्ट होने के उपरांत ही अध्यक्ष पद का मतपत्र प्रदान किया जाएगा. मतपत्र निर्गत करने से पूर्व प्रतिपर्ण पर मतदाता का हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान प्राप्त करते हुए मतदाता का क्रमांक अंकित किया जाएगा.

दोनों पदाधिकारी मतदाता को स्पष्ट रूप से निर्देशित करेंगे कि वार्ड पार्षद एवं अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु प्राप्त दोनों मतपत्रों के साथ मतदान कक्ष (Voting Compartment) में जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान करें. साथ ही मतपत्र प्रदान करते समय उन्हें मतपत्र को सही एवं गोपनीय ढंग से मोड़ने की विधि की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि मतदान की गोपनीयता एवं शुचिता सुनिश्चित की जा सके.

प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

यह भी पढ़ें: गावां में जमींदोज हुए मकानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने बंधाया ढांढस

संबंधित सामग्री

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

झारखंड

घाघरा में शिक्षा की शानदार पहल, राजस्थान की टीम ने ग्रेटर त्रिवेणी स्कूल को सराहा

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

झारखंड

चांडिल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन, गोद भराई भी किया गया

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

झारखंड

गांडेय बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

News11.News11 India.News11 India News, Jharkhand, Jharkhand News,

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल