दर्दनाक हादसा

नौडीहा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, घर के पास रोड पार करते 8 वर्षीय बच्ची को टोटो ने रौंदा, रास्ते में दम तोड़ा

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कई घंटों तक सड़क जाम रखा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नौडीहा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, घर के पास रोड पार करते 8 वर्षीय बच्ची को टोटो ने रौंदा, रास्ते में दम तोड़ा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  नौडीहा थाना क्षेत्र के सरइडीह गाँव स्थित हथिया पथल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर कई घंटों तक सड़क जाम रखा.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका 8 वर्षीय लाखो कुमारी अपने घर के समीप ही रोड पार कर रही थी. इसी दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टोटो (नंबर- JH03AW8115) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इस दौरान उसके दादा करम भुइया साथ आ रहे थे और वही उसे घायल अवस्था में लेकर छतरपुर आ रहे थे. मृतका के पिता दिलीप भुइया रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जिन्हें हादसे की सूचना दे दी गई है.

अस्पताल लाने के क्रम में रास्ते में तोड़ा दम

घटना के बाद स्थानीय निवासी भरत कुमार ने तुरंत उसी टोटो को पकड़ा और घायल बच्ची को लेकर दादा करम भुइया के साथ छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल के लिए निकले. लेकिन, बीच रास्ते में ही सहरस्वा के पास बच्ची ने दम तोड़ दिया. जैसे ही टोटो चालक को यह मालूम चला कि बच्ची की मौत हो गई है, वह मौका पाकर टोटो वहीं छोड़कर फरार हो गया.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटों तक जाम लगाए रखा. सूचना मिलते ही नौडीहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टोटो (JH03AW8115) को जब्त कर लिया है और नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुट गई है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: दीपावली पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग का अखाद्य रंगों से बनी मिठाइयों पर जीरो टॉलरेंस, चैनपुर में 30 किलो खाद्य सामग्री नष्ट

संबंधित सामग्री

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर राजधानी रांची में उत्साह का माहौल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी अलर्ट

शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. जुआ और अड्डेबाजी करने वालों पर भी पैनी नजर

08 November 2026
बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

बस्तर में सेना के साथ दीपावली मनाने पहुंचे पीएम मोदी, बोले- आपके कारण देश नक्सलवाद मुक्त दीपावली मना रहा है

नक्सलवाद को समस्या बनने देने के लिए पिछली सरकारों को पीएम मोदी ने जमकर कोसा

08 November 2026
पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

पाकुड जिले में धूमधाम से कालीपूजा मनाने की तैयारी चल रही, नित्य काली मंदिर, समेत दर्जनों स्थानों पर कालीपूजा की तैयारी

नित्यकाली और श्मसान काली पूजा की विशेष मान्यता है, रात्रि में पूजा के दौरान बलि भी दी जाती है, 300 वर्षों से हो रही है काली पूजा

08 November 2026
तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

तीन गोल्ड जीतकर पृथ्वी देव ने बढ़ाया झारखंड का मान, एरोबिक जिम्नास्टिक्स में रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

धनबाद के टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, जामाडोबा में आयोजित प्रतियोगिता में रांची ने सर्वाधिक अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया

08 November 2026
इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू के 16 वर्षों के शासन का अंत! देश के अगले पीएम हो सकते हैं गादी आइजनकोट!

राष्ट्रपति ने गादी आइजनकोट को सरकार बनाने का दिया न्योता, इजराइल में गठबंधन की होगी सरकार

08 November 2026