न्यूज़11 भारत
कोडरमा/डेस्क: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप आज सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की जान चली गई. बताया जा रहा है कि साइकिल से जा रहे व्यक्ति को एक तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसा इतना गंभीर था कि साइकिल सवार की मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 को जाम कर दिया, जिससे घंटों सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. घंटों जाम में फंसे राहगीरों तथा वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
इसे भी पढ़ें: रांची:‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का रांची से शंखनाद, मोरहाबादी मैदान में जुट रहे कार्यकर्ता