खूंटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक में आग लगने से चालक की मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

खूंटी में दर्दनाक हादसा, ट्रक में आग लगने से चालक की मौत, खलासी गंभीर रूप से घायल

खूंटी में दर्दनाक हादसा ट्रक में आग लगने से चालक की मौत खलासी गंभीर रूप से घायल

अमित दत्ता/न्यूज11  भारत 

खूंटी/डेस्क: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां लौह अयस्क से लदा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में ट्रक चालक जिंदा जलकर मौत हो गया, जबकि खलासी गंभीर रूप से झुलस गया है.

घटना तोरपा थाना क्षेत्र के चूरगी गांव के पास खूंटी–सिमडेगा मुख्य मार्ग पर हुई. मृत चालक की पहचान राजस्थान के टी. खान के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से झुलसे खलासी को तत्काल तोरपा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान नियंत्रण खोने से ट्रक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई.

घटना की सूचना पर तोरपा के एएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेंब्रोम और एसआई अमरेंद्र कुमार मंडल घटनास्थल पहुंचे. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है और खलासी गंभीर रूप से घायल है. घटना के कारणों की जांच की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आग कैसे लगी.

यह भी पढ़ें: नवादा: तीन साइबर ठग गिरफ्तार, लड़कियों का फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर करते थे ठगी

संबंधित सामग्री

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

झारखंड

राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ़्तार बाइक; दो घायल, एक की हालत गंभीर

दिल्ली-कोलकाता लेन पर जरमुनई के समीप कल शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई.

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

झारखंड

81 फीट की विशाल कांवर के साथ निकली 114वीं ऐतिहासिक कांवर यात्रा, हंसडीहा पहुंचा 3500 शिवभक्तों का जत्था

कहलगांव से बासुकीनाथ धाम के लिए निकली 114वीं ऐतिहासिक एवं भव्य कांवर यात्रा दुमका के हंसडीहा पहुंची.

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

झारखंड

पाकुड़ के शिक्षक जाली नोटों के साथ कामाख्या रेलवे जंक्शन पर गिरफ्तार

सहायक शिक्षक समेत दो लोगों को असम पुलिस ने जाली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है.

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड

JPSC आंदोलन: आज एक दिवसीय अनशन पर विधायक जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने भी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज एक दिवसीय अनशन पर बैठने की घोषणा की है. 

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

झारखंड

देवघर: आयकर व GST अधिकारी बनकर 40.50 लाख की छिनतई, राइस मिल मालिक को अगवा कर अपराधियों ने लूटा कैश

कल शनिवार की सुबह अपराधियों ने खुद को आयकर व GST अधिकारी बताकर 40.50 लाख रुपये की छिनतई कर ली.