हुसैनाबाद में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में तीन युवक डूबे, खोजबीन जारी

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में तीन युवक डूबे, खोजबीन जारी

विकास कुमार/न्यूज11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिले के हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र अंतर्गत पोखराही गांव के समीप बरवाडीह घाट सोन नदी में स्नान करने गए तीन युवक डूब गए, जिससे पूरे इलाके में मातम छा गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 4 बजे आठ से दस युवक सोन नदी में स्नान करने गए थे. इसी दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से पांच युवक डूबने लगे, जिनमें से साथियों की मदद से दो युवकों को बचा लिया गया, जबकि तीन युवक नदी की तेज धार में बह गए. डूबे हुए युवकों की पहचान अंकुश पासवान (22 वर्ष, शेरघाटी, बिहार), बरहु उर्फ आदर्श चंद्रवंशी  (22 वर्ष, इटवा, नबीनगर, बिहार) और रजनीश चंद्रवंशी (23 वर्ष, पोखराही, हुसैनाबाद) के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. स्थानीय गोताखोरों व स्टीमर की मदद से सोन नदी में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि डूबे युवकों की खोजबीन जारी है, फिलहाल कोई बरामदगी नहीं हो पाई है. ओपी प्रभारी ने कहा कि प्रशासन ने छठ महापर्व को लेकर सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी, लेकिन जहां यह हादसा हुआ, वहां पूजा के लिए कोई निर्धारित घाट नही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पोखराही और आसपास के ग्रामीण आमतौर पर दंगवार सूर्य मंदिर छठ घाट पर छठ पर्व करते हैं, लेकिन कुछ लोग नजदीकी नदी तट पर ही स्नान करने चले गए थे. इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और छठ पर्व की खुशियाँ मातम में बदल गई हैं.

यह भी पढ़ें: बाबा कार्तिक उरांव की जयंती में जतरा समारोहों को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया

संबंधित सामग्री

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

चतरा में साइबर ठगों का दुस्साहस: उपायुक्त रवि आनंद के नाम और तस्वीर से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, जिला प्रशासन अलर्ट

जिला त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के लिए एक अति महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सतर्क रहने की अपील की है

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, NHM में अनियमितताओं की जांच की मांग 

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं स्वास्थ्य विभाग में विगत 10 वर्षों के वित्तीय आवंटन, व्यय तथा खरीद संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र उच्चस्तरीय जा

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

चैनपुर में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस बल ने बड़े वाहनों के कागजातों की जांच के साथ-साथ उनकी डिक्की की भी गहन तलाशी ली

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 अंतर्गत खड़ार में नशे में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौके पर मौत, दो

नौडीहा बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी: दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

JSSC-CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले के आरोपी एजेंट दिलीप कुमार पासवान और राजन कुमार को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी.