न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती के पास छात्रों से भरा टेंपो अचानक पलट गया. इस हादसे में चार छात्र घायल हुए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल छात्रों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि सभी बच्चे ऑटो से विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता जा रहे थे. ऑटो में खचाखच बच्चे भरे हुए थे.
इसे भी पढ़ें: आज रांची आयेंगे CJI सूर्यकांत, हाई कोर्ट के नए डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन