रेडमा चौक पर बदला ट्रैफिक का अंदाज, सड़क के बीच बैरिकेडिंग से जाम पर लगा ब्रेक

यातायात

रेडमा चौक पर बदला ट्रैफिक का अंदाज, सड़क के बीच बैरिकेडिंग से जाम पर लगा ब्रेक

पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू की

रेडमा चौक पर बदला ट्रैफिक का अंदाज सड़क के बीच बैरिकेडिंग से जाम पर लगा ब्रेक

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल रेडमा चौक को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक ठोस कदम उठाया है. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार की कवायद शुरू कर दी है. ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस की देखरेख में चौक के बीचों-बीच मजबूत बैरिकेड लगाए गए हैं ताकि वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से हो सके.

सड़क पर बैरिकेडिंग हो जाने से अब चालकों के लिए अपनी-अपनी लेन में चलना अनिवार्य हो गया है. पहले लोग किसी भी तरफ से गाड़ी घुमा लेते थे जिससे पल भर में भीषण जाम लग जाता था. अब मनमाने ढंग से ओवरटेक करने और गलत दिशा से गाड़ियां निकालने पर लगाम लग गई है.

व्यवस्था लागू होते ही रेडमा चौक पर असर दिखने लगा है. वाहनों की कतारें अब स्वतः ही अनुशासित होकर निकलने लगी हैं जिससे आम लोगों, दुकानदारों और रोजाना गुजरने वाले चालकों को बहुत बड़ी राहत मिली है. ट्रैफिक पुलिस की इस व्यवस्था से चौक की सूरत सुधरती दिख रही है.

यह भी पढ़ें: लगातार बारिश से थमा जिंदगी का पहिया, पलामू सदर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल बना आफत, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा

संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा