रांची में भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वाहनों का प्रवेश वर्जित

रांची में भारत बनाम साउथ अफ्रीका ODI को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, वाहनों का प्रवेश वर्जित

रांची में भारत बनाम साउथ अफ्रीका odi को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव वाहनों का प्रवेश वर्जित

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के JSCA स्टेडियम में कल 30 नवंबर को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आयोजित एकदिवसीय क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया हैं. प्रशासन ने जानकारी दी है कि सुबह 06:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का स्टेडियम के आसपास प्रवेश वर्जित रहेगा.

शालीमार चौक से लेकर नार्थ गेट रटेडियम तक सामान्य वाहनों का परिचालन भी प्रतिबंधित रहेगा. केवल विशेष परिस्थिति में एम्बुलेंस और चिकित्सा सेवा से जुड़े वाहन को मार्ग में चलने की अनुमति दी जाएगी. सभी प्रकार के छोटे और बड़े मालवाहक वाहन, ऑटो, टोटी और सवारी वाहन का सुजाता चौक, बिग बाजार कटिंग, राजेन्द्र चौक, मैकॉन चौक, ए०जी० मोड, पी०एस० मोड, आईलेक्स कटिंग, हिनू चौक, बिरसा चौक, एच०ई०सी० गेट, पुराना विधानसभा, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद चौक, देवेन्द्र मांझी चौक, कड़रू ग्रीज, कड़रू कटिंग और अरगोड़ा चौक जैसे मार्गों पर प्रसश वर्जित रहेगा.

प्रशासन ने बताया कि आवश्यकतानुसार अन्य मार्गों को अल्प समय के लिए वाहनों के परिचालन हेतु डाइवर्ट या स्टॉप किया जा सकता हैं. इसके अलावा, मैच में आए दर्शकों की सुविधा के लिए कई अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था भी की गई हैं.

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री आवास घेराव मामला: आजसू नेता देवशरण भगत को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने डिसचार्ज पिटीशन की खारिज
 
संबंधित सामग्री

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

झारखंड

52,61,500 रुपए में हुई सिमडेगा के ऐतिहासिक गांधी मेले की बंदोबस्ती

मोहम्मद शकीर नामक संवेदक ने लगायी सबसे बड़ी बोली

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

बिहार

गन्ना यंत्रीकरण योजना: 26 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

झारखंड

अवैध बालू परिवहन के खिलाफ खनन विभाग की कार्रवाई, तीन अलग-अलग छापेमारी में वाहन जब्त

बालू घाट जाने वाले मार्ग को किया अवरुद्ध

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

बिहार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को तीन अलग-अलग श्रेणियों में ISO सर्टिफिकेट, प्रमाणन पाने वाला देश का पहला राज्य बोर्ड 

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल

झारखंड

खूंटी के जरिया गढ़ थाना क्षेत्र में अपहरण मामले का उत्भेदन, छह अभियुक्त भेजे गए जेल