आशिष शास्त्री/न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क: सिमडेगा में पर्यटन को नई दिशा देने में जुटे सिमडेगा जिला प्रशासन के अथक प्रयासों का नतीजा है कि पहली बार कोलकाता जैसे महानगर से सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव करने पर्यटक पहुंचे. जिससे सिमडेगा टूरिज्म के हौसलों को एक नई उड़ान मिली है.
प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर सिमडेगा जिले के बसतपुर, रामरेखा सहित अन्य पर्यटन स्थलों को संवारने और इसे पर्यटकों के अनुकूल बनाने की दिशा में सिमडेगा जिला प्रशासन के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है.सिमडेगा के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने कोलकाता से पर्यटक पहली बार सिमडेगा पहुंचे हैं. कोलकाता से आनंद राज घोष अपने परिवार के साथ सिमडेगा पहुंच कर दानगद्दी, बसतपुर, रामरेखा सहित अन्य पर्यटन स्थलों का भ्रमण किए. इनके घूमने और रहने के लिए अच्छी से अच्छी व्यवस्था प्रशासनिक सहयोग से मिला.
पर्यटक के रूप में आए आनंद राज घोष अपने परिवार के साथ बसतपुर, दानगद्दी आदि का भ्रमण किए. पर्यटन स्थलों से लौटने के बाद पर्यटकों ने डीसी सिमडेगा कंचन सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किए. डीसी सिमडेगा ने पर्यटकों का स्वागत करते उन्हें फुल और मोमेंटो भेंट कर उनको सम्मानित किए. पर्यटक आनंद राज और उनके परिजनों सिमडेगा के पर्यटन स्थलों की सुंदरता और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को अद्वितीय बताते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार अनुभव किया कि धरती पर इतनी खूबसूरती विद्धमान है, जो दिल और मन को हर्षित करते हुए उमंगों से भर देता है. उन्होंने कहा कि वे कोलकाता लौट कर वहां अपने पहचान वालों को भी यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए सिमडेगा आने के लिए प्रेरित करेंगे.
इन पर्यटकों का आगमन निश्चित रूप से सिमडेगा टूरिज्म के स्वर्णिम युग की शुरुआत करेगा. डीसी सिमडेगा कंचन सिंह ने कहा कि सिमडेगा टूरिज्म को बढ़ावा मिले इसके लिए सिमडेगा जिला प्रशासन पर्यटन स्थलों को निखारने साथ पर्यटकों को और बेहतर सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कार्य करती रहेगी. जिससे आने वाले समय में सिमडेगा टूरिज्म को पूरी दुनिया में पहचान मिल सके.
यह भी पढ़ें: अवैध कोयला और बालू कारोबारियों पर गिरेगी गाज, फिर से दर्ज होंगे मामले - एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह