न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड भारतीय जनता पार्टी आज संगठनात्मक स्तर पर बड़ा ऐलान करने जा रही हैं. पार्टी की ओर से राज्य के सभी सांगठनिक जिलों के जिलाध्यक्षों की औपचारिक घोषणा आज की जाएगी. कुल 30 सांगठनिक जिलों के लिए जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगेगी.
लंबे समय से चल रहे संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्षों की घोषणा का इंतजार आज खत्म हो जाएगा. जानकारी के अनुसार, कल सभी पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मकर संक्रांति के बाद झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के नाम की भी घोषणा किए जाने की संभावना हैं.
यह भी पढ़े: बजट और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर में अहम बैठक