जनता जान की हिफाजत के लिए हेमंत सरकार को सबक सिखाए- बाबूलाल मरांडी

जनता जान की हिफाजत के लिए हेमंत सरकार को सबक सिखाए- बाबूलाल मरांडी

एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना की सीबीआई जांच हो, दोषी अधिकारी ,कर्मचारियों को जेल भेज कठोर सजा दिखाई जाए

जनता जान की हिफाजत के लिए हेमंत सरकार को सबक सिखाए- बाबूलाल मरांडी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- 
प्रदेश भाजपा ने आज चाईबासा सदर अस्पताल से उजागर हृदय विदारक घटना जिसमे थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाकर मौत परोस दी गई है के मुद्दे पर राज्य व्यापी धरना दिया और महामहिम राज्यपाल के नाम उपायुक्त के हवाले से ज्ञापन भी सौंपा .सभी जिलों में हजारों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए.राज्य सरकार के खिलाफ    ज्ञापन सौंपते हुए घटना की सीबीआई जांच,और दोषी पदाधिकारियों को जेल भेजकर कठोर सजा दिलाने की मांग की.

घाटशिला उपचुनाव में एक  चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला.

मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार जनता को जिंदगी नहीं मौत परोस रही है. गरीब लोग सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने जाते हैं लेकिन यह सरकार जिंदगी नहीं मौत देकर ईलाज का नाटक कर रही हैं. उन्होंने हेमंत सरकार को लापरवाह और संवेदनहीन सरकार बताया. मरांडी ने कहा कि लापरवाही का आलम यह है कि केंद्र सरकार ने 13 जनवरी 2021 को ही राज्य में ब्लड बैंकों की स्थिति पर सरकार को पत्र लिखकर जांच कराने का आग्रह किया था. केंद्र सरकार ने कहा था कि राज्य के बल्ड बैंक अवैध चल रहे हैं. खून का व्यापार हो रहा है. कई ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहे .ऐसे में इसकी गंभीरता से जांच हो और दोषियों पर कारवाई करते हुए व्यवस्था को सुधारा जाए.

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य जनक स्थिति यह है कि राज्य सरकार को लोगों की जान की परवाह नहीं है. लोग मरते रहें और राज्य सरकार सत्ता मौज में डूबी रहती है. 

कहा कि जांच के नाम पर राज्य सरकार ने केवल खाना पूर्ति की.चार वर्षों तक सरकार सोई रही.उसी का परिमाण है कि आज थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाकर मौत परोस दी गई.

कहा कि जो खबरें आ रहीं  उस हिसाब से संक्रमित खून चढ़ाने का मामला अब एक जिला तक नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में घटित हुआ है.

.मरांडी ने राज्य भर के ब्लड बैंकों में हुई भयावह धांधली की सीबीआई जांच अथवा उच्च न्यायालय के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की..मरांडी ने दोषी पदाधिकारियों को जेल भेजकर कड़ी सजा दिलाने तथा भ्रष्ट और निकम्मे स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की.


 

संबंधित सामग्री

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

झारखंड

NEET-UG 2026 Result: 11.21 लाख अभ्यार्थी सफल,  सहर्ष कुमार गुप्ता बनें झारखंड टॉपर

NEET-UG 2026 का परिणाम जारी हो गया है. झारखंड के सहर्ष कुमार गुप्ता 99.977 परसेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर बनें हैं. इसके अलावा जेवीएम श्यामली के छात्रों ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना