संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डैम में नहाने गए दिनादाग गांव के तीन युवक गहरे पानी में डूब गए. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है. वहीं, दो अन्य युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सुरक्षित निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के अनुसार, दिनादाग गांव के रहने वाले यह तीनों लड़के एक साथ डैम में नहाने के लिए गए हुए थे. नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा न मिलने के कारण तीनों पानी में डूबने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को इसकी सूचना दी. पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो लड़कों को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया. काफी मशक्कत के बाद तीसरे युवक का शव पानी से बाहर निकाला जा सका. इस घटना के बाद से दिनादाग गांव में शोक का माहौल है.
यह भी पढ़ें: बीजेपी महानगर कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन, विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के 12 साल पूर्ण होने पर होंगे कई कार्यक्रम