न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची पुलिस नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है. इसी क्रम में सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. रांची पुलिस ने इस काले कारोबार से जुड़े पति, पत्नी के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत अग्रवाल, कुसुम चौबे और अंकुश चैन शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16.43 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 7 हजार से अधिक कैश भी जब्त किया गया.
यह भी पढ़ें- आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त