नीरज कुमार साव/न्यूज11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी थाना में मारपीट सहित दो अलग-अलग मामलों को ले तीन प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना क्षेत्र के हरला गांव निवासी रेखा देवी ने सामूहिक रास्ता के विवाद को लेकर हुई मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही मुहनी देवी, उर्मिला देवी नीतू कुमारी सहित तीन लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दूसरे मामले में जरियाबागी गांव निवासी कंचन देवी ने गांव के ही बासुदेव यादव, उदय यादव, प्रदीप यादव, सनोज यादव, सरस्वती देवी, सोनी देवी, कविता देवी सहित सात लोगों पर मारपीट करने तथा सोना का नकचन और चांदी की सिकड़ी छीन लेने के आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव निवासी उदय कुमार सादव ने नींव खोदने के विवाद में गांव के ही विजय यादव, दयाल यादव सहित 11 लोगों पर मारपीट करने तथा पत्नी के गले में पहने सीने के लाकेट, चांदी की पायल कर छिनतई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। यह जानकारी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने दी
यह भी पढ़ें: बरही एसडीओ कार्यालय के बड़ा बाबू का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वोटर आईडी सुधार के नाम पर पैसे लेने का आरोप