सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल, कार टेलर से टकराई

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल, कार टेलर से टकराई

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल कार टेलर से टकराई

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा /डेस्क:  बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच 18 पर काली मंदिर के पास बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में रांची के एक ही परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए. परिवार कोलकाता से इलाज कराकर अपने पिता को लेकर रांची लौट रहा था.मिली जानकारी के अनुसार, रांची निवासी फरीन तालत (25), नौसीन तालत (23), और मुसरफ अहमद (25) अपने परिजनों के साथ कोलकाता से अपने पिता का इलाज कराकर घर लौट रहे थे. वे एक एंबुलेंस और दो अन्य छोटे निजी वाहनों में सवार थे.दुर्घटना उस वक्त हुई जब उनकी हुंडई क्रेटा कार ने कथित तौर पर अपना संतुलन खो दिया और सड़क पर चल रहे एक टेलर के पिछले हिस्से से बुरी तरह टकरा गई.टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.वहीं हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोग की सहायता से 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, और तीनों घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा ले जाया गया. जहां तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर चिकित्सा के लिए उच्च केंद्र रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: यूसिल के पूर्व अध्यक्ष सह प्रबंध निर्देशक के आदेश पर पर हटाये गये तकनीकी निर्देशक मनोज कुमार

संबंधित सामग्री

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

झारखंड

Jharkhand Weather: रांची समेत कई हिस्सों में आज झमाझम बारिश की संभावना, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी 

राजधानी रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना जताई गयी है. वहीं कई जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

झारखंड

NEET UG 2026 (री-नीट) का फाइनल रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई

एनटीए ने घोषित किए दोबारा आयोजित परीक्षा के परिणाम, मेडिकल एडमिशन प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

देश-विदेश

पुरी रथ यात्रा में मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसी स्थिति में एक श्रद्धालु की मौत, करीब 100 घायल

भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के दौरान बढ़ी भीड़, कई श्रद्धालु हुए घायल

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

झारखंड

दाखिल-खारिज में लापरवाही पर कोडरमा के पांच सीओ पर गिरी गाज, वेतन से कटेंगे रुपये

30 से 180 दिन तक बिना वैध आपत्ति लंबित मिले आवेदन, पांच अंचल अधिकारियों पर 2.68 लाख का जुर्माना

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

झारखंड

लोहरदगा में NIA की बड़ी कार्रवाई, पांच ठिकानों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी

लोहरदगा जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ NIA की रेड पड़ी. रांची स्थित RSS कार्यालय में हुई बमबारी से जुड़ा मामला बताया जा रहा है.