बरवाडीह अंचल में तीन होमगार्ड जवानों की पुनः बहाली, मेडिकल सूचना के अभाव में उत्पन्न हुआ था भ्रम

बरवाडीह अंचल में तीन होमगार्ड जवानों की पुनः बहाली, मेडिकल सूचना के अभाव में उत्पन्न हुआ था भ्रम

बरवाडीह अंचल में तीन होमगार्ड जवानों की पुनः बहाली मेडिकल सूचना के अभाव में उत्पन्न हुआ था भ्रम

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह अंचल में कार्यरत तीन होमगार्ड जवानों से जुड़े प्रकरण का अब समाधान हो गया है. सभी तीनों होमगार्ड जवानों को पुनः बहाल कर लिया गया है. यह जानकारी गुरुवार को अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी.अंचलाधिकारी ने बताया कि होमगार्ड जवानों के मेडिकल से संबंधित आवश्यक सूचना समय पर अंचल कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सकी थी.जिस कारण यह मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ और प्रशासनिक स्तर पर प्रकरण सामने आया. उन्होंने स्पष्ट किया कि जैसे ही इस विषय में होमगार्ड विभाग के संबंधित विभागीय अधिकारियों से बातचीत की गई, स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई.

उन्होंने बताया कि मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए तथा सभी आवश्यक तथ्यों की पुष्टि के बाद तीनों होमगार्ड जवानों की पुनः बहाली का निर्णय लिया गया.अंचलाधिकारी ने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए संबंधित विभागों के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत किया जाएगा.अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने आगे बताया कि 6 जनवरी को अंचल दिवस आयोजित था.जिस दिन अंचल क्षेत्र के दूर-दराज़ ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने कार्यों के निष्पादन हेतु अंचल कार्यालय पहुंचे थे. इसी बीच 5 जनवरी की शाम अचानक होमगार्ड जवानों द्वारा एक आवेदन आया.जबकि इसी विषय से संबंधित पत्र अंचल कार्यालय को 8 जनवरी को प्राप्त हुआ. यह पत्र 31 दिसंबर को ही जारी किया गया था, लेकिन यदि यह पत्र समय रहते होमगार्ड जवानों या विभाग के माध्यम से अंचल कार्यालय को प्राप्त हो जाता, तो इस प्रकार की स्थिति उत्पन्न नहीं होती.

उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय पत्रकारों से विचार-विमर्श के उपरांत मामले पर पुनः विचार किया गया और होमगार्ड जवानों की वापसी का निर्णय लिया गया. साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया अनुशासन बनाए रखने की दृष्टि से की गई थी, न कि किसी के साथ अन्याय करने के उद्देश्य से.

यह भी पढ़ें: रांची सांसद संजय सेठ ने बरौदी गांव में किया श्मशान शेड निर्माण का शिलान्यास

संबंधित सामग्री

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

झारखंड

निलंबित IAS विनय चौबे से जुड़े मामले में ACB ने अशोक नगर स्थित प्रीहोम-होमियोपैथिक क्लिनिक में की छापेमारी 

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

झारखंड

पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में भाकपा माओवादी संगठन के तीन उग्रवादी दोषी करार 

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

झारखंड

देवघर में किया गया जनता दरबार का आयोजन, ऑन द स्पॉट किया गया कई समस्याओं का समाधान

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी

झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दी 'झारखण्ड कोचिंग सेंटर (नियंत्रण एवं विनियमन) विधेयक, 2025' को दी स्वीकृति

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस

झारखंड

बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के पिता का निधन, 92 वर्ष की आयु में लिया अंतिम सांस