नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

सामान्य प्रेक्षक और अपर उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

नगरपालिका आम निर्वाचनके सफल संचालन के लिए मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण संपन्न

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

सरायकेला/डेस्क: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल का तृतीय चरण प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

उक्त प्रशिक्षण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया. प्रत्येक मतदान दल को पृथक रूप से बुलाकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई.

प्रशिक्षण के दौरान मतदान पेटी के संचालन, सीलिंग प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण एवं अभिलेखीकरण का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया. डमी प्रपत्रों को शुद्ध रूप से भरने संबंधी विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया. प्रथम एवं द्वितीय चरण में शेष रह गई शंकाओं का समाधान इस चरण में सुनिश्चित किया गया. पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान पदाधिकारियों के कर्तव्य एवं दायित्वों की पुनरावृत्ति करते हुए मतदान पूर्व, मतदान के दौरान तथा मतदान उपरांत अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विशेष बल दिया गया.

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग जयवर्धन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण किया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली गई. प्रशिक्षण व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि निर्वाचन संबंधी सभी बिंदुओं की गहन समझ विकसित करें तथा किसी भी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण सत्र के दौरान ही उसका समाधान सुनिश्चित करें. साथ ही निर्वाचन कार्य को पूर्ण तत्परता, निष्पक्षता एवं ईमानदारी के साथ संपादित करने पर बल दिया गया.

यह भी पढ़ें: हिरासत में हुई मौत के मामलों पर ज्यूडिशियल इंक्वायरी को लेकर झारखंड हाई कोर्ट ने गृह सचिव से किया सवाल

संबंधित सामग्री

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

झारखंड

कोनका गांव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

झारखंड

उमेडंडा में रामनवमी मेले के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित, महावीर मंडल के अध्यक्ष बने मोहन जायसवाल

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

झारखंड

जेडीयू ने तेतरा महतो को बनाया रांची जिला अध्यक्ष, जिला चुनाव के बाद सौंपी गयी जिम्मेदारी

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

जिला बदर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता

झारखंड

रांची में बीजेपी महानगर के तरफ से फूंका गया पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का पुतला, गुस्से में दिखें सभी नेता